भाजपा नेता के भतीजे के होटल में रेप, होटलों में बहलाकर लाई जा रहीं नाबालिग लड़कियां
संवाददाता, जुलाई 22 -- यूपी के अलीगढ़ में बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सूतमील चौराहा स्थित भाजपा नेता के भतीजे द्वारा संचालित क्राउन प्लाजा होटल में सोमवार को युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। वह बहला-फुसलाकर किशोरी को वहां ले गया था। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को कमरा देने पर होटल को सील कर दिया। आरोपी युवक व होटल मालिक और अटेंडेंट को भी गिरफ्तार किया है। फॉरेंसिट टीम ने साक्ष्य एकत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी है। एक मोहल्ला निवासी किशोरी इलाके के ही निजी कालेज से कक्षा दसवीं की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि रोजाना की तरह सोमवार की सुबह किशोरी घर से स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में शक्ति नगर पोखर के पास पहंुचते ही आरोपी युचक उसे मिल गया। आरोपी अपनी बातों में बरगला कर किशोरी को सारसौल स्थित क्राउन प्लाजा होटल में ले गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.