प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। जिले के चर्चित भाजपा नेता रईश चंद्र शुक्ल के बेटे संदीप कुमार शुक्ल से 39 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। संदीप शुक्ल ने जार्जटाउन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नागपुर निवासी बृजेश पांडेय, पट़टी प्रतापगढ़ निवासी शैलेश पांडेय, अनिल मिश्रा और राजस्थान के निवासी दुर्गेश टाक, श्रेयांश टाक व सौरभ टाक ने नैनी टोल प्लाजा सहित कुछ अन्य पर टोल संग्रह का ठेका मिलने की बात कहकर उनसे पैसे लगाने को कहा। संदीप शुक्ल के मुताबिक आरोपियों ने उन्हें मुनाफे में हिस्सा देने का आश्वासन देकर 39 लाख रुपये लिए लेकिन वापस एक रुपया भी नहीं दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.