बागपत, अगस्त 25 -- बागपत। शहर के पुराने कस्बे के मोहल्ला देशराज निवासी भाजपा के पूर्व मंडल मंत्री सहदेव सिंह के बेटे नीरज की आत्महत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने पत्नी अंजली समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। शहर के मोहल्ला देशराज निवासी भाजपा पूर्व मंडल मंत्री सहदेव सिंह ने बताया कि उसके बेटे नीरज की शादी गौरीपुर जवाहरनगर गांव की अंजली के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी पुत्रवधू और बेटे नीरज में विवाद होने लगा, जिसके चलते पुत्रवधू बिना बताए अपने मायके जाने लगी। इससे नीरज परेशान रहने लगा। आरोप लगाया कि अंजली की बहन सुनीता, जीजा विपिन, संगीता, मौसेरे भाई जितेंद्र, अभयराम, शीशपाल, गीता और बबीता ने नीरज पर घर जमाई बनकर रहने का दबाव बनाया। चार अगस्त को ससुराल वालों ने नीरज के साथ मारपीट की और अं...