दुर्ग, मार्च 8 -- छत्तीसगढ़ में एक भाजपा नेता के फार्महाउस में अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, भाजपा ने अपने नेता को पार्टी से निकाल दिया है। इस मामले को लेकर राज्य में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक भाजपा नेता को अपने फार्महाउस में डेढ़ एकड़ से अधिक भूमि पर कथित तौर पर अफीम की खेती करते हुए पकड़ा गया। स्थानीय भाजपा नेता और भाजपा किसान मोर्चा की चावल मिल प्रसंस्करण परियोजना के राज्य संयोजक विनय ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने समोदा गांव में उनके फार्महाउस में अवैध अफीम की खेती का पता लगाया है।भाजपा नेता समेत 3 गिरफ्तार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर 7 मार...