कानपुर, दिसम्बर 29 -- बारासिरोही में प्लॉट का निर्माण कर रहे एडवोकेट और भाजपा नेता के प्लाट पर दबंगों ने कब्जे का प्रयास किया। विरोध करने पर भाजपा नेता को फोनकर धमकी भी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। केडीए कॉलोनी नौबस्ता निवासी सर्वेश कुमार दीक्षित एडवोकेट और भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के तहसील सह संयोजक हैं। उनका एक प्लॉट बारासिरोही में है। आरोप है कि कल्याणपुर के भूपेंद्र सिंह, सुशील कुमार, विजय दीप, रविंद्र कुमार ,अजय और राकेश ने मिलकर प्लाट पर जबरन कब्जे का प्रयास किया। 18 दिसंबर को इन लोगों ने प्लांट के गेट का ताला तोड़ दिया। 24 दिसंबर को आरोपियों ने प्रार्थी के बोर्ड पर पेंट डालकर प्लांट पर कब्जे की साजिश भी की। साथ ही पीड़ित के मोबाइल पर फोन कर आरोपित भूपेंद्र सिंह ने उन्हें गंदी-गंदी गालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.