पलामू, अप्रैल 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पाटन प्रखंड के काके कला गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वरी पांडेय के बड़े पुत्र आकाश पांडेय के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना के बाद से ही उनके पैतृक गांव काके कला स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। इसी क्रम में पलामू के पूर्व सांसद मनोज कुमार ने काके कला पहुंचकर दिवंगत आकाश पांडेय के परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना प्रकट की। भाजपा की जिला मंत्री सुजाता सिंह ने भी काके कला पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि आकाश पांडे का निधन अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस अवसर पर जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.