अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद, अप्रैल 22 -- UP News: यूपी के अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव चिल्कौरा नगरिया में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल मंत्री के पिता व पेट्रोल पंप संचालक की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने संचालक के मुंह में कागज भरकर आंखें तक फोड़ डाली। हत्या के बाद शव को निर्माणाधीन मकान में छोड़कर भाग गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग करते हुए करीब दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया। पुलिस अधिकारियों ने बमुश्किल समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया। मामले में मुख्य आरोपी के दो भाइयों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार धौर्रा निवासी पंकज राजपूत भाजपा युवा मोर्चा महानगर के क्वार्सी मंडल मंत्री हैं। उनके पिता नरोत्तम (55) पुत्र स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.