रामपुर, मार्च 31 -- रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता के पिता व रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर केस में एफआर लगा दी है। पुलिस की जांच में मामला आत्महत्या का पाया गया। दस नवंबर को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पुराना गंज मंडल के नगर उपाध्यक्ष शाह फैसल रहीम के पिता शहर कोतवाली क्षेत्र में बजरिया मुल्ला जरीफ निवासी अब्दुल रहीम का गोली लगा शव मिला था। जिस पर परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके पिता का एक करोड़ आठ हजार रुपये को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने गोली मारकर हत्या की। बाद में पुलिस ने फैसल रहीम की तहरीर पर मौ.कुडा निवासी अब्दुल सलाम,मजार बगदादी साहब निवासी जुबैर और थाना टीन निवासी रिजवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बाद में इस मामले की विवेचना ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.