उन्नाव, जनवरी 22 -- सोनिक। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और सांसद साक्षी महाराज ने गुरुवार को दही थानाक्षेत्र के मुर्तजानगर गांव स्थित 27 वर्षीय पूर्व मंडल उपाध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता हरिओम राजपूत उर्फ हैप्पी के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही, 17 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। हरिओम राजपूत 12 जनवरी को भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने बाराबंकी जा रहे थे, तभी असोहा थानाक्षेत्र के कालूखेड़ा मार्ग के लालाखेडा मोड़ के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। पंकज चौधरी ने कहा कि हैप्पी राजपूत पार्टी के एक सक्रिय युवा कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा, माता-पिता को उनका बेटा वापस तो नहीं मिलेगा, लेकिन पार्टी पूरी तरह परिवार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.