कन्नौज, मार्च 14 -- छिबरामऊ। सौरिख क्षेत्र के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश पाठक की बीमारी के चलते निधन हो गया। वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी होते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता आदेश दुबे, राघव दुबे, विमल चतुर्वेदी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...