सासाराम, अप्रैल 24 -- रोहतास। प्रखंड भाजपा इकाई के पूर्व महामंत्री मिथिलेश सिन्हा के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बताया जाता है कि पांच माह पूर्व रोहतास बाजार जाने के दौरान वे सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेता रामनाथ सिंह ने कहा कि मिथिलेश पार्टी के मजबूत सिपाही थे। मौके पर लव कुमार सिंह,अजय देव,सुमित सिन्हा,मुन्ना सिंह, अमन सिंह,अरुण कुमार सिन्हा,मेघनाथ सिंह,विशाल देव,विवेक बहादुर,संदीप सिन्हा,राकेश कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...