मुंगेर, मई 6 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। अपने मुंगेर आगमन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रभारी राजेश जैन के बड़ी बाजार स्थित आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने राजेश जैन की माता का कुशल क्षेम लिया एवं उनके परिजनों से मिले और उन्हें ढाढ़स बंधाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को देखने भीड़ उमड़ पड़ी। शिष्टाचार भेंट के उपरांत उन्होंने सबों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के साथ मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय, जमालपुर के विधायक नचिकेता मंडल, विधान पार्षद लाल मोहन गुप्ता आदि भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने मुंगेर में श्री तिरुपति बालाजी मूर्ति की पूजा की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...