खगडि़या, नवम्बर 24 -- खगड़िया, नगर संवाददाता भाजपा नेता विक्रम यादव के दादी फूलवती देवी (95 वर्ष)का रविवार की सुबह निधन बलुआही स्थित आवास पर हो गई। उनके निधन की खबर सुनते ही सदर विधायक बबलू मंडल पहुंचे और पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने फूलवती देवी के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वहीं राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव, पूर्व नप सभापति सीता देवी, जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज कुमार फोगला, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भाजपा नेता जितेन्द्र यादव, राजद कोषाध्यक्ष अमीर खान, पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार, राजा चौधरी समेत काफी संख्या में लोग पहुंचकर उनका अंतिम दर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.