गाज़ियाबाद, फरवरी 16 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के घर में 11 फरवरी की रात लगी आग के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। भाजपा नेता ने इसे उनकी और परिवार की हत्या के प्रयास का मामला बताया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। शालीमार गार्डन में रहने वाले भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी के घर के बाहर की ओर लगे फाइबर के शेड में 11 फरवरी की रात धमाके के बाद आग लग गई थी। इसमें फाइबर का पूरा शेड जल गया था और दीवारें काली हो गई थीं। घर में धुआं भरने के कारण परिवार के सभी सदस्यों ने छत पर चढ़कर पड़ोसियों के घर पहुंचकर जान बचाई। मान सिंह गोस्वामी ने बताया कि आग लगने से पहले दो धमाकों की आवाज आई थी। उन्होंने आशंका जताई कि केमिकल बम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.