देहरादून, फरवरी 28 -- देहरादून। बंजारावाला के वृंदा एन्क्लेव निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल उपाध्यक्ष केदारपुरम अजय पैन्यूली का स्कूटर दिनदहाड़े घर के गेट के सामने से चोरी कर लिया गया। पटेलनगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 21 फरवरी को उन्होंने अपना स्कूटर घर के बाहर खड़ा किया था। जब वह बाहर आए तो स्कूटर गायब था। सीसीटीवी फुटेज में दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटर ले जाता दिखा है। पीड़ित ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से वाहन बरामदगी और कार्रवाई की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.