रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- असद जावेद, खटीमा। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल महामंत्री विपिन राणा को पूछताछ के लिए बुलाकर वन कर्मियों द्वारा मारपीट करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। वन विभाग ने पूछताछ के दौरान बनाए गए वीडियो के आधार पर भाजपा नेता के खिलाफ पेड़ काटे जाने के आरोप में वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ दिन पूर्व चकरपुर वन चौकी में वन बीट अधिकारी द्वारा भाजपा नेता विपिन राणा को बुलाया गया था। विपिन का आरोप है कि इस दौरान उनसे मारपीट की गई और खटीमा रेंज ले जाकर रेंजर हरेंद्र सिंह बिष्ट ने भी उनके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- टीबरीनाथ मंडल ने निकाली नारी आक्रोश रैली इसके बाद विपिन ने पुलिस में तहरीर देकर रेंजर और वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। भाजपा से मामला जुड़ा होने के कारण और खटीमा कोतवाली घेराव ...