आदित्यपुर, दिसम्बर 29 -- गम्हरिया, संवाददाता। भाजपा नेता अशोक सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। दूसरे पक्ष के सतबहिनी (जमालपुर) निवासी अभिमन्यु कुमार ने भाजपा नेता अशोक सिंह, राजेश सिंह समेत अन्य पांच लोगों पर चाकू व लाठी डंडे से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए आदित्यपुर थाना में शिकायत की है। शिकायत में अशोक सिंह पर उधार में सीमेंट नहीं देने पर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने, चाकू व लाठी डंडे से जानलेवा हमला करने और फिर खुद को हमले में जख्मी बताकर अस्पताल में भर्ती होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 9.30 बजे वह खाना खाकर घर लौट रहे थे। इस दौरान भाजपा नेता अशोक सिंह गाली गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो अशोक सिंह, राजेश सिंह समेत अन्य पांच लोगों ने हमला कर दिया। उसने गम्हरिया सीएचसी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.