भाजपा नेता की हत्या का 25 हजार का इनामी मुख्य आरोपी चंदौली में गिरफ्तार
अयोध्या, जून 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। विभूतिखंड इलाके में जलवा क्लब के बाहर हुई अयोध्या के भाजपा नेता शिवम सिंह की हत्या के मामले में चंदौली पुलिस ने 25 हजार के इनामी व मुख्य हत्यारोपी अनुज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक अनुज सिंह ने नाटकीय तरीके से तमंचे के साथ अपनी गिरफ्तारी दी। वह तमंचे के साथ चंदौली के मुगलसराय इलाके में घूम रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ा। अनुज के पास से तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। थानाप्रभारी विभूतिखंड उपेंद्र सिंह ने बताया कि अनुज की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है। पुलिस टीम यहां से भेजकर उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जाएगा। यह भी पढ़ें- अयोध्या के ध्यानार्थ :भाजपा नेता की हत्या का 25 हजार का इनामी मुख्य आरोपी चंदौली में गिरफ्तार लखनऊ लाकर उससे पूछताछ की जाएगी। इस मामले अलीगंज निवासी शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.