मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने बताया कि विगत दिनों जनसंपर्क के दौरान वह थाना फुगाना क्षेत्र के गांव सराय पहुंचे थे। वहां एकत्रित ग्रामीणों ने उनके समक्ष सराय चौकी इंचार्ज पर पैसे वसूलने के गंभीर आरोप लगाते हुए चौकी इंचार्ज रजत चौधरी पर कार्रवाई करने की मांग की थी। इस पर उन्होंने एसएसपी संजय कुमार वर्मा व एसपी देहात आदित्य बंसल को अवगत कराते हुए मौके से फोन कर चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग की थी। जिस पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। भाजपाइयों ने इसके लिए एसएसपी संजय वर्मा की कार्यशैली की प्रशंसा की है। नितिन मलिक का कहना है कि इस पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई से जनता का पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.