कन्नौज, मई 9 -- सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भाजपा नेता के परिजनों ने जिला अस्पताल में लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए समाज कल्याण मंत्री को शिकायती पत्र सौंपा है। आरोप है कि सड़क हादसे में घायल प्रशांत त्रिपाठी को जब अस्पताल लाया गया, तो उन्हें उपचार के बजाय केवल अव्यवस्था और स्टाफ की बेरुखी मिली। इन आरोपों को स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। गुरुवार रात हरदोई जिले में हुए हादसे के बाद भाजपा नेता प्रशांत और उनके साथियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल कन्नौज लाया गया था। चश्मदीदों और परिजनों का आरोप है कि आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर घायलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.