कानपुर, दिसम्बर 8 -- बिठूर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह यादव ने अपनी मां की चौथी पुण्यतिथि पर अल्का कृषि फार्म हाउस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। हवन पूजन कर शांतिपाठ किया गया। भाजपा नेता ने अपनी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख विधनू शशि यादव और पुत्र विशाल सिंह यादव एडवोकेट के साथ 1100 मातृशक्ति और 21 पुरोहितों को भोज करवाकर वस्त्र बांटे। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, कानपुर प्रभारी राधेश्याम पांडे, विकास सिंह भोले, सूर्य पाल यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अनुराधा अवस्थी ब्लॉक प्रमुख कल्याणपुर, अशोक सचान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...