फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- रसूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भाजपा नेता की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दुर्गा नगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हिमांशु शर्मा की शादी दो साल पहले कोटला रोड निवासी 25 वर्षीय सोनी शर्मा से हुई थी। उन पर पांच माह की एक बेटी है। रविवार रात सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सोनी की मौत होने की खबर मिलते ही भाई सत्यम भी रोते बिखलते हुए पहुंच गए। मृतका के भाई ने बताया कि सोनी शर्मा की शादी 2024 में हुई थी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया सायलेंट अटैक प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.