फतेहपुर, मई 6 -- बिंदकी। नगर के खजुहा चौराहे के पास भाजपा नेता की कार से चोरों ने दो पिछले पहिए खोलकर चोरी कर लिए। पुलिस ने जांच शुरु की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कस्बे के सम्राट सिनेमा मोड़ निवासी रजत गुप्ता भाजपा मंडल बिंदकी के उपाध्यक्ष हैं, अपनी कार को रोजाना जहानपुर मोहल्ले में शिव मंदिर के पास खड़ी करते हैं। मंगलवार रात चोरों ने कार के दोनों पिछले पहिए खोल लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- नवलशाही में लावारिस एसयूवी बरामद, पशु चोरी में इस्तेमाल की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...