पीलीभीत, मार्च 29 -- भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई से जुड़े एक पदाधिकारी थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवा चौराहा स्थित एक होटल पर गए थे। वहां उन्होंने अपनी बाइक चोरी हो जाने की बात कहते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को भी दे दी गई। सूचना मिलने पर डायल 112 के अलावा थाना सुनगढ़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भाजपा नेता की बाइक चोरी होने जाने की बात पर पुलिस भी गंभीर हो गई। पुलिस ने जब होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो पता चला कि वह अपनी बाइक से आए ही नहीं थे। वह किसी अन्य युवक के साथ बाइक से आए थे। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। फजीहत होती देख भाजपा नेता भी चुपचाप चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.