बोकारो, मार्च 13 -- तेनुघाट। गोमिया निवासी डॉ सुरेंद्र राज को भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। पेटरवार प्रखंड भाजपा अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा, अनिल स्वर्णकार, प्रह्लाद महतो, असित बनर्जी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कहा कि जिला में सांगठनिक रूप से पार्टी में मजबूती आयेगी। ये जमीनी स्तर के जुझारू नेता भी हैं और कई वर्षों का राजनीतिक अनुभव भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...