हरिद्वार, दिसम्बर 10 -- मायापुर में भाजपा नेता भोला शर्मा और व्यापारी नेता अमन शर्मा पक्ष के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था लेकिन पुलिस द्वारा अमन शर्मा पक्ष के अभिनव शर्मा और भोला शर्मा पक्ष के नितिन बंसल की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, एसएसआई, नन्दकिशोर ग्वाडी, दरोगा राधाकृष्ण रतूडी, सिपाही रमेश सिंह, सुमित सिंह और हरीश रतूडी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...