रुद्रपुर, अगस्त 8 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा के मंडल महामंत्री, उनके भाई और 10-12 अज्ञात पर रुद्रपुर कोतवाली में हत्या के प्रयास, एससी-एसटी समेत नौ धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि शुक्रवार रात कार से स्कूटी में टक्कर मारकर लोहे की रॉड से हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। घायल युवकों में से एक को राममूर्ति मेडिकल कॉलेज बरेली और दूसरे को रुद्रपुर के एक निजी में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना से गुस्साए वाल्मीकि समाज के लोगों ने शनिवार को कोतवाली का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी न होने पर सोमवार से सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी है। पुलिस को दी तहरीर में अंकित पुत्र अशोक निवासी गांधी कॉलोनी वार्ड नंबर 27 ने बताया कि उसका भाई अभिषेक वाल्मीकि शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपनी बुआ के लड़के जतिन क...