रांची, दिसम्बर 11 -- बुंडू, संवाददाता। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री और बुंडू के पौराणिक नवरात्रि मंदिर के अध्यक्ष 60 वर्षीय गणेश कुम्हार का गुरुवार को निधन हो गया। गणेश कुम्हार हृदय संबंधी बीमारी से ग्रसित थे। रिम्स में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर बुंडू नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश उरांव, भाजपा युवा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विवेक आनंद, विधायक प्रतिनिधि हर्षवर्द्धन शर्मा, आजसू नेता राजकिशोर कुशवाहा, मजदूर सेवा संगठन के अध्यक्ष जीतमोहन प्रमाणिक, भाजपा के विनय जायसवाल, मुकुंदर महतो, कपिल महतो, रंजीत लहरी, आलोक दास, महावीर कुम्हार, कैलाश हलवाई सहित बुंडू के गणमान्य लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...