गंगापार, दिसम्बर 23 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कस्बा भारतगंज के भाजपा नेता एवं युवा सभासद शुभम केशरी उर्फ डंकू ने सोमवार को लखनऊ में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री से भी मुलाकात कर भारतगंज नगर की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। सभासद शुभम केशरी ने ब्रिटिश काल सन् 1913 में स्थापित टाउन एरिया भारतगंज की वर्तमान बदहाल स्थिति का हवाला देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, नाली व्यवस्था एवं जर्जर विद्युत पोल जैसी गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि नगर की पुरानी संरचना के कारण विकास कार्य बाधित हो रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को आए दिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सभासद ने नगर में सीवर लाइन निर्माण की आवश्यकता पर विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.