भाजपा नेताओं से मारपीट के मामले में दो टोल कर्मी गिरफ्तार
बागपत, अगस्त 26 -- बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर काठा टोल प्लाजा पर सहारनपुर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो टोलकर्मियों को गिरफ्तार करते हुए उनका चालान कर दिया। दरअसल, गत दिवस काठा टोल प्लाजा पर टोल वसूली को लेकर हुए विवाद में बवाल हो गया था। जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। सहारनपुर जिले के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैदर चौधरी ने बताया कि मंगलवार को रामपुर मनिहारन से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के कार्यभार ग्रहण समारोह में दिल्ली जा रहे थे। भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की गाड़ी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर काठा टोल प्लाजा पर पहुंची, तो वहां कर्मियों ने हमला कर दिया। सरियों और लाठी-डंडों से हमला करने पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.