जौनपुर, फरवरी 7 -- जौनपुर,संवाददाता। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को सदर चुंगी अलफस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय में हुई। इस दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची से नाम काटे जाने को लेकर भाजपा नेताओं पर फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप लगाया। बैठक में जिला महासचिव आरिफ हबीब ने एसआईआर के तहत भाजपा नेताओं की ओर से फॉर्म-7 के दुरुपयोग, बढ़ी हुई तिथि के बाद फॉर्म-6, 7 और 8 की समीक्षा तथा नोटिसों पर आपत्ति निस्तारण के बिंदुओं पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि एसआईआर को शत-प्रतिशत दूसरे चरण में शेष बचे मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य एक माह में पूरा किया जाए। आरोप लगाया कि जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा नेताओं द्वारा फॉर्म-7 का बल्क में दुरुपयोग कर विशेषकर अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए बीएलओ पर दब...