मैनपुरी, फरवरी 19 -- भाजपा नेता आशीष पांडेय पर गैंगस्टर लगाए जाने का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भी पहुंच गया। भाजपा नेता का प्रार्थना पत्र लेकर गुरुवार को पूर्व आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक मैनपुरी अशोक सिंह चौहान, अलीगंज के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला और इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया और कहा कि किसी भी निर्दोष कार्यकर्ता का उत्पीड़न नहीं होगा, इस मामले में जांच करवाई जाएगी। गुरुवार को भाजपा नेता आशीष पांडेय की पत्नी रितु पांडेय का प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे भाजपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने जानकारी दी कि आशीष पांडेय के अलावा मैनपुरी के सुल्तानगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय ...