रांची, अप्रैल 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सेंटेविटा अस्पताल पहुंचकर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का कुशल-क्षेम जाना। वित्त मंत्री के अस्वस्थ होने की सूचना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे थे। नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। नेताओं ने परिजनों एवं चिकित्सकों से भी मंत्री के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह एवं अशोक बड़ाईक भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री का मानसिक स्वास्थ्य खराब : बाउरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...