इटावा औरैया, मई 4 -- इटावा। पश्चिम बंगाल के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों ने खुशी मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे ने अंदावा हाउस पर भाजपा की विजय पर जीत का जश्न मनाया। बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व समर्थक यहां पहुंचे थे उनके बीच मिठाई का वितरण किया गया। उन्होने कहा कि जनता भाजपा के साथ है। युवा अधिवक्ता आदित्य मोहन शर्मा ने कचहरी में खुशी मनाई । आदित्य मोहन शर्मा ने डीबीए के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी व अन्य अधिवक्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने भी पश्चिम बंगाल की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि यह पीएम नरेन्द्र माेदी की नीतियों और कार्यो की जीत है। यह भी पढ़ें- बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से होगा सभी ...