पटना, अप्रैल 13 -- बिहार भाजपा के नेताओं ने भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के एक दिन पूर्व सोमवार को उनके प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई की। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश संजय सरावगी ने पटना हाईकोर्ट परिसर में स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पहुंचे और साफ-सफाई की। संजय सरावगी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका नमन किया। इस दौरान वहां उपस्थित सभी लोग झाड़ू लगाकर सफाई अभियान का हिस्सा बने। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर बराबर स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया और कहा कि स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- सुपौल : भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर को किया स्वच्छ उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को भाजप...