पटना, मार्च 29 -- भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। सभी नेताओं बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं-कार्यक्रताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को देखने उपस्थित हुए थे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा में जनसमूह के साथ उपस्थित हुए थे। मौके पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के उद्बोधन कार्यक्रम जनभागीदारी को मजबूत करता है और देश के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाते हैं। वहीं, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय हाजीपुर विधानसभा के वार्ड नंबर सात में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सुना। वहीं, पार्टी प्रदेश कार्यालय में उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और पार्टी के क्षेत्रिय संगठन महामंत्र...