देवघर, अक्टूबर 25 -- देवघर। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई देवघर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में देवघर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों में नावाडीह, रोहिणी, रुपसागर, डढ़वा नदी, नंदन पहाड़ आदि छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि देवघर नगर निगम द्वारा किसी तरह का साफ सफाई नहीं किया गया है। छठ महापर्व हिंदू का महापर्व है, जो साफ सफाई और पवित्रता का प्रतीक है। ऐसे महापर्व में भी सफाई नहीं होना सनातन धर्म पर झारखंड की सरकार ने कठुराघात किया है। झारखंड की सरकार को हिंदू के महापर्व पर कोई चिंता नहीं है, सारे छठ घाट पर स्थानीय छठ घाट समिति द्वारा सारे कार्य किए जा रहे हैं। इस संदर्भ में देवघर उपायुक्त और नगर आयुक्त से भी फोन पर बात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.