रुद्रपुर, फरवरी 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर के मुख्य प्रवेश द्वार पर भव्य त्रिशूल चौक की स्थापना पर भाजपा नेताओं ने मेयर विकास शर्मा का भव्य स्वागत किया। बुधवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचकर भाजपा नेताओं ने मेयर को अंगवस्त्र भेंट किए और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने कहा कि मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम ने न केवल बुनियादी ढांचा सुधारा है, बल्कि शहर की आत्मा को भी निखारा है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर का नाम भगवान रुद्र के नाम पर है, लेकिन वर्षों से यहां आने वाले आगंतुकों को इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक तथ्य का बोध नहीं होता था। कहा कि त्रिशूल चौक की स्थापना महज एक निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि यह जनभावनाओं और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। मेयर विकास शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.