सिमडेगा, मई 5 -- केरसई, प्रतिनिधि। भाजपा नेता रवि गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष विकास साहु के पहल पर साहु चौक क्षेत्र में खराब पड़े ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांस्फार्मर लगाया गया। विकास ने कहा कि साहु चौक में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए पार्टी स्तर पर पहल की गई। वहीं जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में ट्रांसफार्मर खराब होने पर 24 से 48 घंटे के भीतर बदल दिया जाता था। लेकिन वर्तमान सरकार के भ्रष्टाचारपूर्ण रवैये के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। उन्होंने कहा कि आज आम जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। मौके पर दिलीप प्रसाद, गौतम कुमार, सुशांत कुमार, शिवराम प्रसाद, संजय प्रसाद, संत...