पटना, मार्च 7 -- कांग्रेस ने भाजपा पर बिहार की सत्ता हड़पने और सीएम नीतीश कुमार को जबरन राज्यसभा भेजने का आरोप लगाया है। साथ ही मांग की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में भाजपा पांचवें उम्मीदवार का नाम वापस ले। मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में अतिरिक्त उम्मीदवारी देना सीएम नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा में अड़ंगा डालना है। इसलिए भाजपा को राज्यसभा के लिए अपने अतिरिक्त उम्मीदवार का नाम वापस लेना चाहिए, ताकि नीतीश कुमार की अंतिम राजनीतिक पारी सम्मान के साथ संभव हो सके। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने एक बार को छोड़कर हमेशा विधान पारिषद और राज्यसभा का निर्वाचन निर्विरोध करवाया है। अतिरिक्त मत रहते हुए भी वे मतदान के पक्ष में नहीं रहे। इसलिए भाजपा को चाहिए कि पांचवें उम्मीदवार का नाम व...