नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा 'नारी' को 'नारा' बनाने की कोशिश में थी। विपक्ष ने भाजपा को उनके मंसूबों पर सफल नहीं होने दिया। जब भाजपा जनगणना नहीं करा सकती, तो महिलाओं को आरक्षण कैसे देगी? भाजपाई राजनीति का आधार हमेशा दरारवादी रहा है। भाजपा लोगों बांटकर अविश्वास पैदा करती है। उन्होंने अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की 2027 में सरकार बनने पर परशुराम जयंती पर फिर अवकाश घोषित होगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो कन्नौज का नाम गोरखपुर कर देंगे। अखिलेश ने रविवार को बातचीत में कहा कि परिसीमन बिल सदन में गिरना भाजपा सरकार की बदनीयती की हार हुई है। यह ऐतिहासिक दिन ह...