लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददातासमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि गाजीपुर में भाजपा सरकार के इशारे पर सपा नेताओं के खिलाफ दुर्व्यवहार हुआ है। भाजपा नहीं चाहती कि समाजवादी पार्टी पीडीए समाज के साथ खड़ी हो और उन्हें न्याय दिलाए। बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली की व्यवस्था की जाएगी। बुनकरों की समस्याओं का समाधान करेंगे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल और खाद की कीमतें भाजपा सरकार बढ़ देगी।अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय पर सोमवार को बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार समाजवादियों के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय कर रही है। यह भी पढ़ें- भाजपा नहीं चाहती सपा पीडीए समाज के साथ खड़ी हो: अखिलेश जहां मौका मिल जाता है फर्जी और झूठे मुकदमें लगा देती है। गाजीपुर में ...