भाजपा नगर महामंत्री व नामित सभासद पर हुआ जान लेवा हमला
बलरामपुर, जून 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर तिराहे पर भाजपा नगर महामंत्री व नामित सभासद को रोककर मारपीट करने, गाली-गलौज करने व असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला तुलसीपार्क निवासी जयन्त सिंह धर्मू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नौ जून की रात करीब आठ बजे अपनी एक्टिवा स्कूटी से पानी की बोतलों की सप्लाई करने जा रहे थे। आरोप है कि आंबेडकर तिराहे के पास एक युवक ने उनकी स्कूटी रोक ली और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में पांच अन्य युवक वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.