प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- शहर में चल रहे नशे के धंधे में सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल हैं। नगर कोतवाली के भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज ने शनिवार शाम इलाके से भाजपा नगर मंत्री सहित दो लोगों को 100 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज अमित सिंह शाम को रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। रास्ते में शक होने पर दो लोगों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। चौकी इंचार्ज ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक शहर के चौक निवासी भाजपा नगर मंत्री दिपांशु सिंह और दूसरा बाबागंज का रतन केसरवानी बताया गया। चौकी इंचार्ज ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज ने दिपांशु सिंह और रत...