भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार व बूथ सशक्तीकरण पर जोर
मुंगेर, अगस्त 3 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।रविवार को भाजपा नगर मंडल हवेली खड़गपुर की मासिक बैठक नगर के सिंहपुर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी ने की। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न मंच-मोर्चा के पदाधिकारी, मातृशक्ति की प्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं सह प्रमुख, बूथ अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में तारापुर विधानसभा संयोजक सह प्रदेश परिषद सदस्य शंभू केशरी, जिला मंत्री रजनीश झा विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की तैयारी तथा केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.