बदायूं, मई 25 -- भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी पर रविवार शाम लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। वारदात में उनके सिर और हाथ में चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिल्सी कोतवाली के मोहल्ला संख्या-छह स्थित बिजली घर रोड पर रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी पर हमला कर दिया गया। आदित्य माहेश्वरी शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी आटा मिल पर मौजूद थे। इसी दौरान मोहल्ले का ही एक युवक वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। यह भी पढ़ें- भाजपा नगर अध्यक्ष पर रॉड से वार कर किया घायल आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने लोहे की रॉड उठाकर आदित्य माहेश्वरी पर हमला बोल दिया। हमले में उनके सिर औ...