भाजपा नकली तरीके से चुनाव जीतने का कर सकती है साजिश: अखिलेश
लखनऊ, जून 11 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सभी मोर्चो पर फेल भाजपा अब चुनाव भी नकली तरीके से जीतने की साजिश कर सकती है। कार्यकर्ताओं को भाजपा की चालाकी से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो भी काम करती है सब नकली होता है। अस्पतालों में इलाज और दवाएं नकली मिलती है। नकली एनकाउंटर यूपी की नियति बन गई है। यह भी पढ़ें- यूपी में अवैध खनन का चल रहा कारोबार: अखिलेशभाजपा की नीतियों का प्रभाव अखिलेश ने गुरुवार को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में कहीं विकास नजर नहीं आ रहा है और न ही जनहित या जनकल्याण की कोई योजना है। भाजपा के कारण यूपी अंधकार में है। भ्रष्टाचार चरम पर है। महिलाओं और बच्चियों को रोज अपमानित होना पड़ रहा है। भाजपा ने लोकतंत्र की पवित्रता को भी नष्ट किया है। नागरिकों के अधिकारों पर कुठार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.