जौनपुर, जनवरी 23 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा है कि भाजपा धर्म की आड़ में वोट बैंक की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा कर रही है और धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहती है। वह गुरुवार को क्षेत्र के गोधुवा गांव में सपा नेता रामलाल पाल के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। भ्रष्टाचार, बेइमानी और लूट चरम पर है। भाजपा सत्ता और शासन तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। देश और प्रदेश में कानून का राज नहीं है। उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की। कहा कि यह सनातन धर्म का अपमान है। उन्होंने भाजपा पर साधु-संतों और शंकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.