भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवार को दी बधाई
कटिहार, जून 7 -- कटिहार। विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव हेतु भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवार शीला प्रजापति, पवन सिंह, संजय मयूख, अनिल ठाकुर को भाजपा बिहार की प्रदेश मंत्री सीमा झा ने हार्दिक बधाई और शुभकामना दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में बताया कि भाजपा हमेशा राष्ट्र कल्याण के लिए नित्य नए-नए व्यक्तित्व को अवसर देती रही है। आज जब भाजपा ने एमएलसी चुनाव हेतु सभी नए प्रत्याशियों की घोषणा कर सबका साथ, सबका विकास और राष्ट्र प्रथम की सिद्धांतों को साकार किया है और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को जनप्रतिनिधि बनाकर कार्यकर्ताओं में एक जबरदस्त उत्साह का संचार किया है। यह भी पढ़ें- चार विधान परिषद प्रत्याशियों की घोषणा पर भाजपा में हर्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.