रांची, दिसम्बर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश मुख्यालय में प्रभारी के. राजू की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस का झंडा फहराया। झारखंड में कांग्रेस की मजबूती के लिए योगदान देने वाले वरीय नेताओं अमानत अली, अनादि ब्रह्म, रोशन लाल भाटिया, कामता उपाध्याय, गुलफाम मुजीबी, देवराज खत्री को के. राजू और केशव महतो कमलेश ने सम्मानित किया। के. राजू ने कहा कि झारखंड के सभी 4500 ग्राम पंचायत, नगर निकायों के सदस्यों के साथ-साथ प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता के घर पर झंडा लगाया गया है। देश में कांग्रेस की नीतियों-सिद्धांतों, कार्यशैली के बारे में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, क्योंकि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के मूल लोकतांत्रिक ढांचे को गिराना चाहते हैं। बिना राज्यों की सहमति औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.